गुलाबी नगर जयपुर राजस्थान की शान है। यहां के किलों की बनावट, राजमहलों की खूबसूरती और खान-पान लाजवाब है। हवा महल और आमेर किले की तरह इस शहर में भी एक झील है। झील का नाम मान सागर है। यह झील अरावली पहाड़ियों के बीच में बनी है। झील इसलिए खास है क्योंकि इसमें सालों से जल महल का रहस्य छिपा है। झील के हर कोने से जल महल तैरता हुआ दिखाई देता है।
मान सागर झील का इतिहास
मान सागर झील का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था। यह एक कृत्रिम झील है। महाराजा मान सिंह प्रथम ने शहर में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए इसका निर्माण कराया था। मानसून के दौरान झील में सारा पानी इकट्ठा हो जाता था। धीरे-धीरे झील का महत्व बढ़ता गया। महाराजा मान के बाद 18वीं शताब्दी में आमेर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने इस झील के बीच में जल महल का निर्माण कराया। राजपरिवार इसी महल में आराम करता था। यह झील 300 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और 4 मीटर गहरी है।
पानी में छिपा है रहस्य
इस झील के पानी में सालों से एक रहस्य छिपा हुआ है। जल महल की पांच मंजिलों में से 4 हमेशा पानी में डूबी रहती हैं। कुछ लोग इसे इंजीनियरिंग का कमाल कहते हैं तो कुछ इसे चमत्कार। लेकिन इस महल की नींव पानी के अंदर कैसे रखी गई, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। यह महल लाल बलुआ पत्थर से बना है।
दिखता है सबसे खूबसूरत नजारा
इस झील से जयपुर का सबसे खूबसूरत नजारा दिखता है। झील के चारों ओर हरे-भरे पेड़ हैं और बीच में एक महल है। आप यहां बोटिंग भी कर सकते हैं। मान सागर झील पर यूरोपियन रोलर जैसे 150 किलो वजनी पक्षी दिखाई देते हैं। 100 से 200 रुपये में पैडल बोटिंग की सुविधा मिलती है। शिकारा की सवारी का किराया 300 रुपये तक है। इस जगह पर आपको कई प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी दिख जाएंगे, जो एक फोटो के हिसाब से पैसे लेते हैं।
झील पर घूमने का सही समय क्या है
सुबह और शाम की शांति में मान सागर झील अद्भुत लगती है। आप यहां साल के सभी 12 महीने जा सकते हैं। लेकिन सबसे बेहतरीन नजारा यहां मानसून के दौरान देखने को मिलता है। जयपुर में सुबह के समय लोग इस झील के किनारे घूमने भी आते हैं।
कैसे पहुंचें
मान सागर झील तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन है। कई शहरों से जयपुर के लिए सीधी बसें भी चलती हैं। जयपुर पहुंचने के बाद आपको लोकल रिक्शा के कई विकल्प मिल जाएंगे। मान सागर झील तक पहुंचने के लिए जयपुर में लोकल बसें भी चलती हैं।
You may also like
भारत छोड़ गया SRH का कप्तान... बीच आईपीएल पैट कमिंस ने दी काव्या मारन को टेंशन
IPL 2025: आज जयपुर में लखनऊ से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, ऐसी हो सकती हैं दोनों की प्लेइंग इलेवन
Western Railway Introduces Tejas Superfast Special Train Between Mumbai Central and Rajkot for Summer Travel
पहले पत्नी और पांच बच्चों को काट डाला, जब पुलिस ने पकडा तो बोलाः भूत' ने मारा है इनको ⑅
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता सरकार का पुतला