लिस्बन (पुर्तगाल), 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार शाम ऐतिहासिक ग्लोरिया एलिवेटर (टूरिस्ट ट्रेन) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई और 18 अन्य घायल हो गए। देश में ग्लोरिया लिफ्ट को एलेवाडोर द ग्लोरिया, स्ट्रीटकार और फनिक्युलर भी कहा जाता है। पुर्तगाल में आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसे पुर्तगाल के इतिहास का भीषण रेल हादसा बताया जा रहा है।
द पुर्तगाल न्यूज अखबार के अनुसार, राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा संस्थान (आईएनईएम) के अनुसार, लिस्बन में ग्लोरिया एलिवेटर के पटरी से उतरने से 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में आईएनईएम के इवेंट प्लानिंग, स्टेट प्रोटोकॉल और क्राइसिस मैनेजमेंट यूनिट के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने कहा कि दुर्घटना में 18 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।
ऑगस्टो के अनुसार, अग्निशमन विभाग ने आठ वाहन और 34 कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा। इन कर्मचारियों ने घायलों को सांता मारिया अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह से टूरिस्ट ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। ग्लोरिया एलिवेटर का संचालन कैरिस कंपनी करती है। ग्लोरिया एलिवेटर बैरो ऑल्टो में रेस्टोराडोरेस को जार्डिम डे साओ पेड्रो डे अल्कांतारा से जोड़ती है। यह लगभग 265 मीटर लंबा मार्ग है। यह मार्ग पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया कि एलेवाडोर द ग्लोरिया बैरो ऑल्टो इलाके के मनोरम दृश्यों तक पहुंचने के लिए रेस्टोरैडोर्स स्क्वायर और एवेनिडा द लिबरडेड से एक खड़ी पहाड़ी पर चढ़ती है। लिस्बन फायर फाइटर्स रेजिमेंट ने कहा कि यह हादसा शाम छह बजे के बाद एक केबल में तकनीकी खराबी आने के बाद हुआ। एलेवाडोर द ग्लोरिया एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टियागो ऑगस्टो ने कहा कि मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने कहा कि रात 8:30 बजे तक सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। लिस्बन शोक में है। यह शहर के लिए एक दुखद क्षण है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और व्यक्त की है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
दामाद ने कर` रखा था नाक में दम रोज करता था ऐसी हरकत… तंग आकर सास ने कर दिया ऐसा कांड की भूले से नहीं भूल पा रहे इलाके के लोग
शादी में क्यों` लिए जाते हैं 7 फेरे? जानिए इनके पीछे छिपा रहस्य और 7 नंबर का गणित
3 दिन में` पथरी तो 1 दिन में गांठ को गला देती है ये सब्जी गठिया और बालों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम
नशेड़ी निकला कौआ` मुंह से छीनकर पी जाता था सिगरेट लालच में इंसान को बना लिया बेस्ट फ्रेंड
उत्तर प्रदेश में विवाह के बाद पति का राज़ खुला, पत्नी हुई हैरान