रांची,18 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति को चोरी कर ली है। इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्क राज ने बताया कि वह रोजाना सुबह आठ बजे काम पर चले जाते हैं और दोपहर तीन से चार बजे घर लौटते हैं। लेकिन सोमवार की सुबह वे घर का दरवाजा बंद कर दांत में दर्द होने की वजह से डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में घर लौटे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। अलमारी में रखा सोने के जेवरात सहित अन्य सामान नहीं है। दिनदहाड़े उनके घर से लगभग 35 लाख के जेवरात नकद सहित अन्य सामान की चोरी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
नाखून में आए बदलाव हो सकते हैं इन 5 गंभीर बीमारियों का संकेत
शादी का वादा कर 7 साल तक शोषण, फिर जहर देकर मारने की कोशिश!
लालबागचा राजा मंडल ने श्रद्धालुओं को फर्जी VIP दर्शन पास के झांसे में आने से बचने के लिए की ये ख़ास अपील?
'मर्डर के जिम्मेदार अखिलेश यादव होंगे', पूजा पाल के बयान पर गरमायी यूपी की सियासत, योगी के डिप्टी क्या बोल गए?
AUS vs SA 3rd ODI: वो 3 खिलाड़ी जिन पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक 26 साल का खिलाड़ी भी है लिस्ट में शामिल