रोहतक, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने रविवार काे महम विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया और अधिक बारिश होने से किसानों की नष्ट फसल का जायजा लिया। उन्होंने करीब एक दर्जन गांवों में खेतों में कई-कई फुट पानी भरा हुआ देखा। किसान नेता फरमाणा, बेडुआ, बड़ाली, कई भैणी, सैमन आदि गांवों में किसानों से मिले और उनकी नष्ट फसल को देखा।
कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की और महम के एस.डी.एम. से भी बात की ताकि किसानों के खेतों से पानी की शीघ्र निकासी हो सके और विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों की बारिश से नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा दिलवायागें। कल सोमवार पूर्व मंत्री सुबह रोहतक के उपायुक्त को मिलकर महम क्षेत्र के किसानों के नुकसान का ब्यौरा देकर किसानों की तुरन्त सहायता उपलब्ध करवायेगे। कई गांवों की हालत बहुत ज्यादा खराब थी उन्हें तुरन्त सहायता की जरूरत है। बैडवा गांव के सरपंच सुभाष व पूर्व सरपंच राजमल सहारण ने पानी से बर्बाद फसल को दिखाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा देना चाहिए।
पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा के साथ दीपक किलोई, सत्यवान मोर, राजकिशन बल्हारा भराण, वेद प्रकाश, गौरव हुड्डा एडवोकेट, रविनद्र, मंगत, साधुराम ठेकेदार, देवेन्द्र हुड्डा, रामबीर, बलवंत फौजी, दलीप सिंह हुड्डा, रामबीर, बलवंत फौजी, दलीप सिंह हुड्डा व समुन्द्र सिंह भी बर्बाद फसल को मुआयना करने गये थे। किसान नेता ने कहा कि वह महम क्षेत्र के किसानों की फसल के नुकसान को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर हर संभव मदद करायेगें।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी सदन में ऑपरेशन सिंदूर समेत बड़े मुद्दों पर करें चर्चा : अरविंद सावंत
प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय पद के अमर्यादित टिप्पणी गलत : कौशलेंद्र कुमार
उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए हिंदुत्व छोड़ा, इंडिया गठबंधन में दरार : शाइना एनसी
पंजाब की कमान भगवंत मान के हाथ में नहीं, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है : अनुराग ठाकुर
हो गया खुलसा! भारत से अमेरिका तक, iPhone 17 की क्या हो सकती हैं कीमतें