– हर्षिल में संचार व्यवस्था बहाल
उत्तरकाशी, 08 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्र से शुक्रवार तक कुल 729 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हर्षिल में संचार व्यवस्था बहाल कर दी गई है। आपदा में कुल 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और खोजबीन अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मौसम साफ रहा तो शनिवार को फंसे सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर राहत बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि हर्षिल से जौलीग्रांट लाये गये यात्रियों की संख्या 112 और हर्षिल से मातली लाये गये यात्री संख्या 396 है, हर्षिल से चिन्यालीसौड़ लाये गये यात्रियों की संख्या 121 और गंगोत्री, भैरवघाटी, निलांग से हर्षिल लाये गये लोगों की संख्या 100 है। कुल मिलाकर 729 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दो शव मिले हैं। मातली से लाये गये लोगों में से 03गम्भीर रूप से घायल को एम्स ऋषीकेश और 02 घायलों को मलेट्री अस्पताल देहरादून और शेष 09 जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। आपदा में सेना के 09 और नागरिक 07 सहित कुल 16 लोग लगभग लापता है।
प्रभावित क्षेत्रों में 2500 खाने के पैकेट हर्षिल भेज गये हैं। राशन सहित अन्य पैकेट बनाकर भेजे जा रहे हैं। 125 केवीए जेन सेट चिन्यालीसौड चिनूक हैलीकॉप्टर द्वारा भेजा गया है। आज इसे हर्षिल भेजा जा रहा है। दोपहर में हर्षिल में एयरटेल और जीओ की मोबाईल कनेक्टिविटी बहाल कर दी गयी है। हर्षिल में माइक्रों हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना में विद्युत उत्पादन बहाल कर दिया गया है। पावर हाउस तक बिजली आ रही है। आस पास विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी है।
लिंचागाड़ में वाशआउट हुए पुल के स्थान पर वैली ब्रिज लांचिग का कार्य चल रहा है और शनिवार सायं तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके उपरान्त हर्षिल तक सड़क सुचारू होने की संभावना है।
खोजबीन के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉड की सेवाएं ली जा रही है। हर्षिल में अभी लगभग 250 लोग फंसे हैं जिसमें 50 पर्यटक और 200 स्थनीय लोग है। इनको मातली / जौलीग्रांट लाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज सायं 6 बजे तक कुल 154 लोगों का हर्षिल से मातली और हर्षिल से चिन्यालीसौड़ 121 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौसम खराब होने के कारण एयर लिफ्ट का कार्य बाधित हुआ है। हर्षिल में रूके सभी लोगों के भोजन, आवास इत्यादि की व्यवस्था की गयी है।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
You may also like
Panic Attack : पैनिक अटैक क्यों होता है और इसे तुरंत कैसे रोका जाए? जानें साइकेट्रिस्ट की राय
ग़ज़ा सिटी पर 'क़ब्ज़े' की इसराइली योजना पर इन पांच मुस्लिम देशों की चेतावनी
Jokes: स्कूल में एक दिन टीचर संजू से :-तुम बड़े होकर क्या बनोगे? संजू :- मेम मै बड़ा होकर CA बनूँगा, पढ़ें आगे..
रक्षा बंधन हमारे समस्त समाज को एकता के सूत्र में बांधने का प्रतीक है: परितोष
कुलगाम में मुठभेड़ 9वें दिन भी जारी, रातभर हुई गोलीबारी में 4 सुरक्षाकर्मी घायल