रांची, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने प्रदेश महिला कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की महिला अध्यक्ष की ओर से राज्यपाल से महिला आयोग के गठन की मांग करना घड़ियाली आंसू बहाने जैसा है। कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सत्ता में भागीदार है और अब तक महिला आयोग के गठन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
राफिया नाज ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दुष्कर्म, अपहरण और छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद महिला आयोग का गठन नहीं किया गया है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए महिला आयोग के गठन में देरी क्यों हो रही है। क्या यह सिर्फ एक दिखावा है या फिर महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी की कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है? राफिया नाज ने मांग की कि झारखंड सरकार तत्काल प्रभाव से महिला आयोग का गठन करे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
सऊदी अरब के शेख से शादी से इनकार पर युवती की आबरू पर संकट
पैसे की वजह से BCCI ने… IND vs PAK मैच पर रविचंद्रन अश्विन के नाम पर हो गया कांड, सामने आया बडा फर्जीवाड़ा
ओसामा जी के बाद अब लोकसभा में मसूद अजहर साहब! इस बार NDA की टीम के नेता की ही जुबान फिसली
एक फोन कॉल सार्वजनिक करने से अचानक बढ़ा तनाव... थाईलैंड-कंबोडिया जंग से निकले कई सबक
शनि देव की प्रसन्नता के संकेत: जानें शुभ संकेतों के बारे में