Next Story
Newszop

सोनीपत: संस्कार, सेवा भाव से बनेगा भारत विकसित राष्ट्र: हरविंद्र कल्याण

Send Push

सोनीपत, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा

कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। विकास

कार्यों के साथ आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है। रविवार को वे भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर शिवा शिक्षा

सदन स्कूल में आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

उपस्थित हुए। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने परिषद द्वारा

शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने की सराहना की तथा आयोजकों को बधाई दी।

अध्यक्ष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों

और शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान से व्यक्ति का उत्साह बढ़ता

है और वह समाज के लिए प्रेरणा बनता है। शिक्षा के साथ सेवा भाव, संयम और परिश्रम का

होना आवश्यक है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों का सामना समाज तभी कर सकता है जब

सेवा भाव हर व्यक्ति में जागृत हो। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता

केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे परिश्रम, संयम

और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें, तभी जीवन में सफलता सुनिश्चित होगी और राष्ट्र प्रगति

की राह पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों व शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति

उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजु,

भाजपा नेता आजाद नेहरा, रविन्द्र दिलावर, नीरज शर्मा, डॉ. निखिल गुप्ता, सोनीपत शाखा

अध्यक्ष डॉ. दक्ष गुप्ता, राजमार्ग शाखा अध्यक्ष शिव सक्सेना, प्रबुद्घा शाखा अध्यक्ष

मोहित भटनागर, माधव शाखा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य अरुण बंसल, रचना

गुप्ता, राजीव गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता, संजीव सरदाना, पंकज राजावत, योगेश जैन, राजेश

गुप्ता, डॉ आर के गुप्ता, शारदा रेलन, शिवा शिक्षा सदन संचालक वीरेंद्र बंसल, विश्वनाथ

गौतम, आशीष अग्रवाल, चंदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Loving Newspoint? Download the app now