बीना विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली मंत्री राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता
भोपाल, 21 अप्रैल . प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पर सोमवार को बीना विधानसभा के 200 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली. इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है. कार्यकर्ता अपनी मेहनत निष्ठा और लगन से पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं. भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाली पार्टी है. अपने देश और समाज के लिए कार्य करने हेतु आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है. आप सभी भाजपा की रीति नीति और राष्ट्रीय समर्पण की सोच के साथ आगे बढ़े और अपने क्षेत्र के लिए विकास के नए आयाम तक ले जाएं.
भाजपा में में मेहनती कार्यकर्ता को देते हैं जिम्मेदारी : भाजपा जिला अध्यक्ष
इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा परिवारवाद से नहीं चलती. देश के अन्य राजनीतिक दलों में पार्टी पर परिवारवाद हावी रहता है लेकिन भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बागडोर दी जाती है. फिर चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण हो या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान या वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का, जो पार्टी के साधारण कार्यकर्ता थे और आज पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. इस अवसर पर खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चाैबे ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा से जुड़कर हमारे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कदम से कदम मिलाकर कार्य करें, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. नगर निगम सागर के अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी से जुड़े और अपने क्षेत्र के लिए कार्य करें. कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया, मनीष चैबे, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में स्वागत किया.
यह कार्यकर्ता हुए शामिल :
बीना से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से वासु यादव उप ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, सौरभ निमेष अग्रवाल सचिव युवा कांग्रेस पटेरा, विजय जोगी, शैलेंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष, ललित यादव युवक विधानसभा उपाध्यक्ष, शालकराम नायक सरपंच, भुजबल यादव, साहिल खान, कुंदन सिंह चंदेल सरपंच, गंधर्व सिंह, करण सिंह राजपूत, राजू पटेरिया, पुष्पेंद्र पटेल, अरविंद करोलिया, धर्मेंद्र अहिरवार, जयपाल राजपूत, छोटे भाई यादव, अंकित तिवारी, राजा सिंह यादव, हीरा सिंह यादव, अरविंद लोधी, हिम्मत विश्वकर्मा, किशन लोधी, पवन यादव, मोतीलाल अहिरवार, शोवरन यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, अंकित तिवारी, सुदीप यादव, कृपाराम अहिरवार, कालीचरण अहिरवार, देशराज, करण, राहुल सोनी सहित 200 से अधिक बीना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यता ली.
—————
/ नेहा पांडे
You may also like
कंडोम से सीवर हो गया चोक, पीजी में रहने वाले लड़कों पर फूटा गुस्सा ι
ब्राह्मण महिला ने पहन लिया बुर्का और फिर पति को km तक सड़क पर घसीटा ι
दोस्त को पार्टी में बुलाकर पिलाई शराब, फिर हथौड़े से फोड डाली खोपडी ι
लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज किया
कॉलेज की लड़की का विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर छाया