कानपुर, 02 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर माह होने वाले मन की बात कार्यक्रम को भाजपा दक्षिण जिले में शत प्रतिशत बूथों में सुनने पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रामीण दूसरे और उत्तर तीसरे स्थान पर रहा। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने दी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर दक्षिण में कुल बूथ 1145 में 1145 , ग्रामीण में कुल 1217 में 1216 और उत्तर में कुल 1258 में 1142 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने कहा कि संख्या के हिसाब से दक्षिण जिला पहले स्थान पर है। ग्रामीण दूसरे और उत्तर जिला तीसरे स्थान पर रहा।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्यारह बार सुंदर कांड का पाठ किया।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने आईटी,सोशल मीडिया विभाग एवं मॉनिटरिंग टीम के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि जहां दक्षिण जिले की सभी विधान सभाओं में शत प्रतिशत बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना गया। वहीं उत्तर जिला मन की बात सुनने वालों में पीछे रह गया।
जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यह केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो सका है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों के साथ जुड़ने और संकल्प से सिद्धि अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को उनके मन की बात सुनने के प्रति लोक जागरूकता फैलाने में दिए गए योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्तर जिला..
कल्याणपुर विधानसभा के 340 में 339गोविंद नगर विधानसभा के 350 में 348 बूथों,सीसामऊ विधानसभा के 275 में 262 बूथों, आर्य नगर विधानसभा के 293 में 293 बूथों,
दक्षिण जिला…
किदवई नगर विधानसभा के 350 बूथों में शत प्रतिशत ।छावनी विधानसभा के 339 बूथ में शत-प्रतिशत।महाराजपुर विधानसभा के 456 बूथों में शत-प्रतिशत।
ग्रामीण जिला…
बिठूर विधानसभा के 416 बूथों में शत प्रतिशत।बिल्हौर विधानसभा के 433 में 432 बूथों,घाटमपुर विधानसभा के 368 बूथों में शत प्रतिशत बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।
प्रमुख रूप से शिवम मिश्रा, डॉ तेज बहादुर यादव, अंकुर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, विक्की मुरजानी आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
You may also like
`गलती` से भी किन्नरों को ना दान करें ये चीज़ें वरना सारी जिंदगी पड़ेगा पछताना
3` महीने में 200 लोगों ने बनाया संबंध, जवान दिखाने के लिए लगाए इंजेक्शन, अश्लील तस्वीरों से शुरू हुआ…
व्हेल` मछली की उल्टी ने बदल दी किस्मत गरीब मछुआरे रातोंरात बने करोड़पति – लगी 11 करोड़ की लॉटरी
दूसरों` को होम लोन देने वाला बैंक खुद किराए के मकान में क्यों संचालन करता है? दिलचस्प है वजह
बाबा` रामदेव ने बताया खून बढ़ाने का देसी नुस्खा, बुलेट की स्पीड से 7 दिन में 7 से 14 हो जाएगा हीमोग्लोबिन