Next Story
Newszop

बिहार की तरक्की के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया : नीतीश कुमार

Send Push

-बक्सर में राजग कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना, 06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड मुख्यालय में राजग कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस वाले अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। बिहार की तरक्की के लिए कभी उन्होंने काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का काफी सहयोग मिल रहा है। हम लोगों के प्रयास से बिहार काफी आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कई दिनों से जगह-जगह जाकर हम विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। जो कमियां हैं उसे दूर करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया, पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी। जब 24 नवंबर, 2005 को प्रदेश में राजग की सरकार बनी, तभी से हमलोग भाजपा-जदयू और राजग के सभी घटक दल साथ मिलकर बिहार के विकास में निरंतर लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने शुरू से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। वर्ष 2020 में सात निश्चय योजना-2 के तहत युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देने का निश्चय किया गया था। अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं 39 लाख युवाओं को रोजगार दे दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले 50 लाख से अधिक नौकरी एवं रोजगार दे दिया जायेगा। अब हमलोगों ने तय कर दिया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी / रोजगार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2005-06 में राजग की सरकार बनने के समय राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये था, जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया। यह बजट लगातार बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में कुछ नये निर्णय लिये गये हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सभी वृद्धजनो, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे 1 करोड़ 12 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी, यह आप सभी को पता है। राजधानी पटना में अधिकतम 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पाती थी। हमलोगों ने बिजली सुधार की दिशा में काफी काम कराया। वर्ष 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी जाती थी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर लगाये जायेंगे। इससे काफी फायदा मिलेगा। हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी गयी है जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी।

जिनका व्यापार ठीक ढंग आगे चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जुलाई, 2024 के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। फरवरी, 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की भी घोषणा की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया। इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Loving Newspoint? Download the app now