गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
कपड़े की दुकान में धधक उठीं आग की लपटें, रांची के आलम बाजार गारमेंट्स में आगजनी और दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत
किसी को ड्रीम-11 के सपने तो किसी को क्रेडिट कार्ड में फंसाया, साइबर जालसाजों ने चार लोगों से ठगे 5 लाख रुपये
1 रूपये कीमत का यह पत्ता शुगर, पथरी ,घुटनों और जोड़ो के दर्द को हमेशा के लिए मिटा देगा ⤙
आयुर्वेद टिप्स – ..3 औषधियों का ये मिश्रण इन 18 असाध्य रोगों का काल है, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी ⤙
DA Hike: आ गए जुलाई के आंकड़े, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतनी होगी बढ़ोतरी